फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भड्डू की टीम ने किया प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश

Mon, 05 Jan 2026 01:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। भड्डू प्रीमियर लीग सीजन 2 क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। रविवार को खेले गए मैच में भड्डू की टीम ने न्यू इंडिया अर्थ मूवर की टीम को 84 रनों से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। भड्डू की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर के मैच में 225 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू इंडिया अर्थ मूवर की टीम निर्धारित 20 ओवरों में केवल 141 रन ही बना सकी। भड्डू के खिलाड़ी रोमी चाडक ने 64 रन बनाए और एक विकेट लिया। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें