स्थापना दिवस कार्यक्रम में हवन करते पतंजलि योग समिति के सदस्य। विज्ञप्तिं
- फोटो : चौबेपुर गांव में धान की पराली पर बैठा अजगर।
कठुआ। शहर में पतंजलि योग समिति संगठन ने अपना 32वां स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर समिति के जिला अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। समारोह में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट पतंजलि कठुआ के जिला अध्यक्ष डॉ. विशाल मलागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन हवन के साथ किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन के आदर्शों के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
इसी क्रम में शहर के शिवानगर में भी स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुनीता वर्मा के दिशा-निर्देशों में शिव मंदिर शिवानगर में हवन, यज्ञ और सत्संग का आयोजन हुआ। इस अवसर पर समिति की महिला सदस्यों सीमा, वीरता, संध्या, सुनीता और ऋतु सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्थापना दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में योग, आयुर्वेद, स्वदेशी, सनातन धर्म, शिक्षा, चिकित्सा, अनुसंधान, कृषि, गोमाता और भारत माता की सेवा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आह्वान किया कि ऋषि-ऋषिकाओं के वंशधर मिलकर परम वैभवशाली और विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें।