निशुल्क आंखों के ऑपरेशन के लिए 60 लोगों के दल को जम्मू के लिए झंडी दिखाकर रवाना करते मां चंडी व
बिलावर। सोमवार को मां चंडी वेलफेयर ट्रस्ट दौला माता की ओर से आंखों के निशुल्क ऑपरेशन के लिए किशनपुर गांव से 60 लोगों को जम्मू के लिए रवाना किया गया। दल को वरिष्ठ नागरिकों और ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
ट्रस्ट के चेयरमैन गौरी शंकर ने बताया कि ट्रस्ट हर वर्ष लोगों के निशुल्क आंखों के ऑपरेशन करवाता है, और अभी तक लगभग 2000 लोगों के आंखों के सफल ऑपरेशन करवाए जा चुके हैं जिसका सारा खर्च ट्रस्ट उठता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2008 मैं ट्रस्ट की ओर से यह मुहिम शुरू की गई थी और वर्ष 2026 में दूसरे लोगों के दल को जम्मू की और रवाना किया गया है।
उन्होंने बताया अभी तक ट्रस्ट की ओर से अलग-अलग इलाकों के लोगों के 30 दलों को ऑपरेशन के लिए रवाना किया जा चुका है जिनके सफल आंखों के ऑपरेशन करवाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि 60 लोगों के दल को जम्मू रवाना किया गया है उन लोगों के निशुल्क ऑपरेशन करवाएं जाएंगे जिसका सारा खर्च ट्रस्ट उठाएगा। इस मौके पर ट्रस्ट के पदाधिकारी सुशील कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, मुल्क राज, हंसराज, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।