फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पतंजलि योगपीठ ने मनाया 31वां स्थापना दिवस

Tue, 06 Jan 2026 01:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
स्थापना दिवस कार्यक्रम में हवन करती महिला पतंजलि योग समिति के सदस्याएं। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
बिलावर। पतंजलि योगपीठ की ओर से सोमवार को फिंतर गांव के शीतला माता मंदिर में 31 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर मौजूद लोगों ने प्राणायाम और योग अभ्यास किया। पतंजलि योग समिति के प्रभारी अंग्रेज सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को बताया के योग अभ्यास करने से कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है और योग अभ्यास स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र है। इस मौके पर मौजूद लोगों को पतंजलि योग समिति के प्रभारी ने आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों के बारे में बताया और हर दिन थोड़ा समय निकालकर योग अभ्यास करने की सलाह दी। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को प्रभारी ने अन्य लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें