फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मंडल इकाइयों का जल्द हो गठन

Mon, 05 Jan 2026 12:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कठुआ के वार्ड 14 में प्रजापति सभा में आयोजित बैठक में उप​स्थित कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
कठुआ। भारतीय जनता पार्टी में ओबीसी मोर्चा जिला इकाई में मंडल इकाइयों का गठन करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। रविवार को शहर के वार्ड नंबर 14 स्थित प्रजापति सभा में आयोजित इस बैठक में मोर्चा के प्रदेश सचिव सनी सल्गोत्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उन्होंने जिला इकाई के सदस्यों से पार्टी की मजबूती के लिए मंडल इकाइयों के गठन की प्रक्रिया तेज करने की अपील की। सल्गोत्रा ने कहा कि मंडल स्तर पर बनने वाली इन इकाइयों के माध्यम से हमारी पहुंच आम जनता तक बेहतर बनेगी। जिला इकाई के सदस्यों ने समक्ष शहरी क्षेत्र में कुम्हार, तेली, नाई और धोबी जैसी बिरादरियों को ओबीसी जाति प्रमाण पत्र न मिलने पर गहरी चिंता जताई गई। ओबीसी मोर्चा के जिला प्रधान विनोद कुमार शिंदा ने कहा कि इससे ओबीसी समाज जो संगठित था उसके बिखराव की स्थिति पैदा होगी। सल्गोत्रा ने बताया कि जल्द ही इसका कोई समाधान निकलेगा। बैठक में भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सैनी, प्रचार सचिव विनोद चौधरी, प्रवक्ता बोधराज, जिला उप प्रधान जितेंद्र भारती के अलावा भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष राहुल देव शर्मा, नगरी मंडल अध्यक्ष रवि अंडोत्रा, लखनपुर मंडल अध्यक्ष सुमन देवी सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें