फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चैंपियंस क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ ने एलबी शास्त्री दिल्ली को हराया

Mon, 05 Jan 2026 12:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
पुलिस माॅटियर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में रन चुराते बल्लेबाज को आउट करता ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
पुलिस मार्टियर्स नार्थ जोन टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप में शुरू हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले
विज्ञापन

कठुआ। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी 14वीं पुलिस मार्टियर्स नॉर्थ जोन टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप 2025-26 के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का आगाज हो गया है। रविवार को चैंपियनशिप के दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इन मैचों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चैंपियंस क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ ने एलबी शास्त्री दिल्ली को शिकस्त दी।

एलबी शास्त्री दिल्ली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 160 रन बनाए। इसमें कौशल सुमन ने 38 गेंदों पर 41 रन और दीपिंदर ठाकुर ने 14 गेंदों पर 25 रन बनाए। चैंपियंस क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ ने 19.5 ओवर में 9 विकेट खोकर 160 रन बना लिए और मैच एक विकेट से जीत लिया। जतिन ने 19 गेंदों पर 35 रन और दीक्षांत ने 37 गेंदों पर 34 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स क्लब जालंधर और शिवा वर्मा क्लब के बीच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स क्लब जालंधर टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। शिवा वर्मा क्लब ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 174 रन बनाए। टीम के दिग्विजय ने 36 गेंदों पर 53 रन और भगविंदर ने 29 गेंदों पर 49 रन बनाए। स्पोर्ट्स क्लब जालंधर टीम विपक्षी टीम की शानदार गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाई और पूरी टीम 11.5 ओवर में मात्र 81 रन पर ऑलआउट हो गई। शिवा वर्मा क्लब ने यह मैच 92 रन से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भगविंदर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया जिन्होंने 49 रन बनाने के साथ-साथ 3 ओवर में 11 रन देकर तीन विकेट भी हासिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें