फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लोअर शिवानगर में नाले के निर्माण कार्य का जायजा लिया

Mon, 05 Jan 2026 12:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कठुआ के रधुनाथ मंदिर के पास बोरवेल का शुभारंभ करते विधायक। स्रोत विज्ञ​प्ति - फोटो : मरीजों की जांच करते चिकित्सक।
विज्ञापन
कठुआ। शहर के शिवानगर क्षेत्र में 80 लाख रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्य का विधायक डॉ. भारत भूषण ने रविवार को निरीक्षण किया है। उन्होंने लोअर शिवानगर में नाले और रावी नहर की सुरक्षा के लिए किए जाने वाले निर्माण का जायजा लिया।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के मुखर्जी चौक में बोरवेल का उद्घाटन भी किया। रविवार को विधायक ने यूटी कैपेक्स के तहत 50 लाख की लागत से लोअर शिवानगर में बनने वाले नाले के निर्माण कार्य का जायजा लिया।
इसके बाद विधायक ने कठुआ रावी नहर पर सुरक्षा कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर विधायक ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय परिसर से शनि मंदिर तक कवर्ड नाला बनाया जा रहा है। इस नाले के निर्माण से शिवानगर क्षेत्र में स्वच्छता में सुधार होगा, दूषित पानी का प्रवाह कठुआ रावी नहर में जाने से रुकेगा और नहर का पानी प्रदूषण से बचेगा। स्थानीय निवासियों को गंदे पानी और बदबू से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

वहीं, उन्होंने 30 लाख की लागत से रावी नहर पर सुरक्षा कार्य के बारे में कहा कि लगभग 30 लाख रुपये होने वाले इस निर्माण से सूचना विभाग कार्यालय से गुरुद्वारा हरगोविंद साहिब तक सुरक्षित मार्ग उपलब्ध होगा। पहले यह मार्ग दुर्घटनाओं का कारण बनता था और कई मवेशियों की जान भी जा चुकी थी। अंत में विधायक ने मुखर्जी चौक कठुआ में श्री रघुनाथ मंदिर के पास एक बोरवेल का उद्घाटन किया। विधानसभा क्षेत्र विकास निधि से वित्तपोषित बोरवेल मंदिर व मुख्य बाजार में पेयजल आपूर्ति की स्थिति बेहतर होगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व पार्षद करण सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश भारती, राज कुमार और क्षेत्र के अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें