बिलावर। देवल गांव के श्री राम मंदिर में जारी श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन कथावाचक सुनील शास्त्री ने श्री कृष्ण रुक्मिणी के विवाह की कथा का वर्णन किया। कथा सुनकर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा के दौरान पूरा पंडाल श्री कृष्ण के जयकारे से गूंज उठा। कथावाचक ने कहा कि भगवान पर अटूट विश्वास होना चाहिए। यदि अटूट विश्वास है तो भगवान हर स्थिति में अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। कथा के दौरान संगीतमय भजनों से माहौल भक्तिमय बना रहा। मुझे शाम का सहारा भजन सुनकर सभी झूमने लगे। उधर, केवल गांव के उत्तम बैंक्वेट हॉल में जारी श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचक नरेश उपमन्यु महाराज ने कहा कि भगवान का सुमिरन करने से कई प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है। संवाद