बिलावर कस्बे मे ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दुकानदार। स्रोत संवाद।
बिलावर। उपमंडल में रविवार दिनभर शीत लहर का प्रकोप जारी रहा। घने कोहरे के बीच सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। रविवार को अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
सुबह से ही घने कोहरे के कारण अंधेरा छाया रहा। दिनभर हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहने से कंपकंपा देने वाली ठंड रही। शाम से पहले कोहरे के साथ ठंड ने पूरे उपमंडल को चपेट में ले लिया। हालांकि रविवार को छुट्टी रहने से अधिकांश लोग घरों में रहे। खासकर ग्रामीण इलाकों में ठंड का सबसे अधिक असर देखने को मिला और लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी ठंड का भीषण प्रकोप जारी रहेगा।