रामकोट। राजकीय हाई स्कूल उच्चा पिंड में रिक्त पदों के चलते स्कूल में पढ़ रही विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल में पढ़ रहे विद्यार्थियों के अभिभावकों ने चिंता व्यक्त करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग से स्कूल में विभिन्न रिक्त पड़े पदों को भरने की मांग की।
मौजूदा समय में स्कूल में कक्षा पहली से दसवीं तक 120 विद्यार्थी शिक्षक ग्रहण कर रहे हैं। मगर दो मास्टर ग्रेड और तीन टीचर ग्रेड के पद खाली होने के चलते तैनात शिक्षकों पर अतिरिक्त भोज के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके साथ स्कूल में शारीरिक शिक्षा के लिए न ही कोई टीचर मौजूद है और इसके साथ शारीरिक शिक्षा लेक्चरर का पद भी स्कूल में खाली पड़ा है। शारीरिक शिक्षा शिक्षक नहीं होने के चलते स्कूल में एनसीसी को भी स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से बंद करवा दिया गया है जिस पर अभिभावकों ने गहरी चिंता व्यक्त की है।