फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिलावर में तीन दिन से बिजली नहीं, लोगों ने किया विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। बिजली विभाग की लचर कार्य प्रणाली को लेकर लोगों का गुस्सा शुक्रवार शाम को बिजली विभाग के खिलाफ फूट पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने नाज पुल पर एकत्रित होकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शामिल हिमांशु, डॉक्टर भुवनेश्वरी प्रसाद, अनिल, प्रवीण और अन्य लोगों ने कहा कि बिलावर कस्बे में पिछले तीन दिनों से बिजली सप्लाई प्रभावित है। इसके कारण आम जन परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को जब लोग फोन मिलाते हैं तो विभाग के अधिकारी लोगों के फोन नहीं उठाते। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों से बिजली सप्लाई प्रभावित रहने के कारण पेयजल संकट भी गहरा गया है और इस उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल हैं। शाम 6:00 से लेकर 6:30 तक प्रदर्शनकारी पुल के पास डटे रहे। इसकी वजह से बिलावर फिंतर सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही और सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इससे आमजन को परेशान होना पड़ा। शाम 6:30 उप मंडल के आला अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी अपने घरों की तरफ लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें