कठुआ। कठुआ जिला जूडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय कठुआ जिला जूडो चैंपियनशिप का समापन हो गया है। जम्मू-कश्मीर जूडो एसोसिएशन और जेके स्पोर्ट्स काउंसिल के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में जिले भर से लगभग 100 जूडो खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के मुकाबलों का संचालन वरिष्ठ जूडो कोच शक्ति गुप्ता द्वारा किया गया। समापन समारोह में स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ के प्रबंधक जोगिंदर कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए।
दो दिनों की इस प्रतियोगिता में मोहम्मद आशिक, विहायत, मोहम्मद अफज़ल, जियाश्वर, साहिल अख्तर, विराज, लक्षय, प्रीतम चंद, डेनिश सज्जाद, तरुण शर्मा, मोहम्मद आरिफ, तनमय, पंकज, अंश कोहली, विक्रांत, अंश बल्लोरिया, डेनिश, मनदीप, गौरव, विपुल यशोर्वधन, अंशिका, शगुफ्ता, सोनिया, सुनाक्षी, सुनैना, समीना अख्तर, सोनम, कोमल, मेहक, उपासना, सानिया ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।
इसके अलावा सिरांशी, अमायरा, आरती, संजना, कार्तिक, लक्षित, अजय, मस्तान अली, प्रणव, सरफराज, निशांत, नवी ने रजत पदक व पंकज शर्मा, सारिका, भूपाली, जीशान, मोहम्मद असलम, हमजा, दिव्युम, सूर्य देव सिंह, शिव देव, विशाल कांस्य पदक विजेता बने।
इस अवसर पर आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और अधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता ने जिले के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान किया और खेल भावना को प्रोत्साहित किया।