फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर से सटे मेहरोली औद्योगिक क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सुरेश कुमार पुत्र साधू राम निवासी मेहरोली के रूप में हुई है। शुक्रवार दोपहर को हुई इस घटना के बाद उसे आनन-फानन जीएमसी कठुआ पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत लाया घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में पूर्व सरपंच दिलावर सिंह ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों में चलने वाले वाहन नियमों को ताक पर रखकर चलाए जा रहे हैं। इससे इस तरह की घटनाएं होती हैं। उन्होंने प्रभावित परिवार को न्याय दिए जाने के साथ उनके गुजारे का प्रबंध किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है और अपनी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें