फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कठुआ में 27 अगस्त से 6 सितंबर तक मनाया जाएगा श्री गणेश महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर में हर वर्ष की तरह इस बार भी श्री गणेश महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। श्री गणेश महोत्सव चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से करवाए जाने वाले इस आयोजन के बारे में ट्रस्ट ने दस दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी साझा की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के पुराने गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के परिसर में होने वाले इस आयोजन का आगाज 27 अगस्त को विघ्नहर्ता की मूर्ति स्थापना के साथ होगा। इसमें प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से 8:30 बजे तक भजन संध्या का आयोजन होगा और उसके बाद रासलीला प्रस्तुत की जाएगी, जबकि प्रतिदिन पंडाल में स्थापित श्री गणेश का पूजन व हवन सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कोई भक्त शामिल हो सकता है, जबकि कार्यक्रम का समापन 6 सितंबर की शाम को निकाली जाने वाली भगवान की भव्य विसर्जन शोभायात्रा के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें