फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की समितियां गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। स्वतंत्रता दिवस 2025 की तैयारियों को लेकर एसडीएम कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। एसडीएम हीरानगर फुलैल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और राष्ट्रीय पर्व को सफलतापूर्वक मनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन



इस मौके पर एसडीएम ने अधिकारियों के साथ चर्चा में आवश्यक व्यवस्थाओं पर गहन मंथन किया। वहीं, इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समितियां गठित की गईं। एसडीएम ने बैठक में बताया कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह बस स्टैंड हीरानगर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें नागरिक समाज और आम जनता को आमंत्रित किया जाएगा ताकि यह एक समावेशी उत्सव बन सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को अगली बैठक से पूर्व कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि राष्ट्रीय पर्व को गरिमापूर्ण और जनभागीदारी के साथ मनाया जाए।
बैठक में तहसीलदार हीरानगर अनुप कुमार, तहसीलदार मढ़ीन लेख राज, तहसीलदार डिंगा अंब अमित उपाध्याय, बीडीओ हीरानगर सूरज सिंह, सीडीपीओ हीरानगर विजय लक्ष्मी, बीडीओ मढ़ीन जावेद अहमद के अलावा डिप्टी कमांडेंट, सीआरपीएफ, शिक्षा, जलशक्ति, जेपीडीसीएल, सामाजिक कल्याण, युवा सेवाएं एवं खेल, कृषि और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें