फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कालीबड़ी चौक से डीसी आफिस तक हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
कठुआ शहर में अतिक्रमण के ​खिलाफ कार्रवाई करते हुए टीम। - फोटो : kathua news
विज्ञापन
कठुआ। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। वीरवार को शहर के कॉलेज रोड पर अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। कालीबड़ी चौक से लेकर डीसी आफिस तक चलाए जाने वाले अभियान के दौरान फुटपाथ से दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया गया। वहीं दस दौरान कई दुकानदारों को जुर्माना भी किया गया।
विज्ञापन

कठुआ नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि कॉलेज रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ की गई कार्रवाई शहर को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए चलाए जाने वाले अभियान का हिस्सा है। आज की इस कार्रवाई में जिला प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान शामिल रहे हैं। इसके साथ परिषद ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
उन्होंने अतिक्रमणकारियों को बाज आने ही हिदायत दी। कहा कि फुटपाथ आम लोगों के लिए बना है, लेकिन अतिक्रमण से वह उसका उपयोग नही कर पाते। वहीं कई दुकानदारों ने फुटपाथ के नीचे बने भूमिगत नाले को भी कचरे से बंद कर दिया है। जो आने वाली बरसात में परेशानी का सबब बनेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि शहर को बेहतर बनाने में वह नगर परिषद का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें