फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: म्यूजिक सिस्टम से हो रहा ध्वनि प्रदूषण

Tue, 03 Jun 2025 12:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल में ट्रैक्टरों पर लगाए गए म्यूजिक सिस्टम ध्वनि प्रदूषण का कारण बनते जा रहे हैं। ट्रैक्टर की आवाज में गानों के शौकीन चालकों ने भारी क्षमता वाले सिस्टम लगाए हैं जो खुले में जोर-जोर से गाने बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैला रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राहुल, सुरजीत सिंह, मनोज कुमार और नीरज ने बताया कि कई चालक अपने ट्रैक्टरों पर बड़े-बड़े स्पीकर लगाकर ऊंची आवाज में बजाए जा रहे हैं। इनसे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे ट्रैक्टर सड़क हादसों का भी कारण बन रहे हैं।
इनकी तेज आवाज से सड़कों के किनारे रहने वाले हृदय रोग के मरीजों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। लोगों ने यातायात, पुलिस, परिवहन विभाग से नियमों का उल्लंघन करने वाले ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

- कोट-

ट्रैक्टर पर ऊंची आवाज में स्पीकर बजाना यातायात नियमों का उल्लंघन है। इसके लिए चालान का प्रावधान है। मामला संज्ञान में आया है। ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। - राजेश्वर सिंह, सेक्टर ऑफिसर, यातायात विभाग, बिलावर।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें