शहर में बारिश में गुजरते वाहन।
- फोटो : kathua news
कठुआ। शहर में सोमवार की शाम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। शाम करीब 6 बजे बदले मौसम के मिजाज में पहले तेज हवाएं चलीं और उसके बाद बारिश शुरू हो गई। इससे दिन का अधिकतम तापमान 8 डिग्री नीचे गिर गया है। इसके कारण चिलचिलाती गर्मी से लोगों को राहत मिली है।
बता दें, रविवार से जिले के मैदानी इलाकों के साथ-साथ कंडी क्षेत्र में भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे। बढ़ती गर्मी से शहर और आसपास के इलाकों में जहां दिनभर बिजली की आंख मिचौली जारी रही। वहीं दोपहर में पहले पहाड़ी इलाकों और शाम होते-होते शहर का भी मौसम सुहावना हो गया।