फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: प्रतिभागियों ने किया प्राणायाम, सूर्य नमस्कार और लगाया ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के पारलीवंड हाईस्कूल में पिछले तीन दिनों से जारी योग शिविर का समापन हो गया। रविवार को शिविर के समापन पर योग प्रशिक्षक सुनीता वर्मा ने सभी 250 के करीब प्रतिभागियों को आयुष मंत्रालय के योग प्रोटोकॉल के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उसका अनुपालन करने की अपील की।
विज्ञापन

शिविर के समापन सत्र में योग प्रशिक्षक ने शिविर में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और ध्यान आदि के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि योग प्रोटोकॉल एक स्वस्थ शरीर पाने के लिए के लिए बेहतरीन सरल तरीका है। इसमें सांस लेने की प्रक्रिया, शरीर के मांसपेशियों को प्रकृति के अनुसार खिंचाव देना भी शामिल है।
उन्होंने कहा कि इसके लिए कुछ आसान अभ्यास बताए गए हैं जिससे शरीर लचीला बनता है और हमारी एकाग्रता बढ़ती है। नियमित अभ्यास से हमारा शरीर मजबूत होता है और आंतरिक शक्ति बढ़ती है। लिहाजा हम सभी को इसका अनुपालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें