रामकोट। पंचायत मकवाल के चोलपुर इलाके में रविवार को वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। बड़ी माली बिलावर के राकेश पहलवान ने जीती। दंगल में मुख्य अतिथि जिला विकास परिषद सदस्य नारायण दत्त त्रिपाठी के साथ रामकोट भाजपा मंडल प्रधान टिक्का शर्मा मौजूद रहे। दंगल में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कठुआ, जम्मू, बनी, मजालता के साथ कछेड, भबे, मुदाल, अमुआला आदि से पहलवान पहुंचे।
दंगल में कुल 36 कुश्तियां करवाई गईं। इस दौरान पहलवानों ने बेहतरीन मल युद्ध का प्रदर्शन किया। नजदीकी रामकोट, आमुआला, गलक, कंधारनू, सलोड आदि इलाकों से दंगल देखने पहुंचे लगभग 1000 लोगों की वाहवाही लूटी। दंगल में 21000 के लिए बड़ी माली का मुकाबला राकेश पहलवान बिलावर और गोपाल पहलवान जंदराह के बीच हुआ। करीब 15 मिनट चले इस मुकाबले में दोनों पहलवानों ने दंगल परिसर में पहुंचे दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस मुकाबले में अंत में राकेश पहलवान बिलावर ने विजय प्राप्त की। इसमें जीतने वाले पहलवान को 12000 और उपविजेता पहलवान को 9000 नगद पुरस्कार दंगल कमेटी की तरफ से दिया गया। दंगल कमेटी के सदस्यों में राकेश कुमार, भारत भूषण, शंकर दास, ज्ञान चंद, थोडू राम, गणेश कुमार, पंकज, विलेज डेवलपमेंट समिति मकवाल के प्रधान महेंद्र कुमार, छतो राम, मदन लाल, बिशन दास, दीप कुमार आदि ने दंगल परिसर पर पहुंचे दर्शकों और दंगल में मल युद्ध का प्रदर्शन करने आए विभिन्न इलाकों से पहलवानों का दंगल की शोभा बढ़ाने के लिए आभार व्यक्त किया।