फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सुकराला देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालु, कतारों में लगकर किए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। रविवार को सुकराला देवी मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। इलाके के प्रमुख देवी मंदिर में रविवार सुबह 5:00 बजे जैसे ही माता रानी के मंदिर के कपाट खुले तो बड़ी संख्या में श्रद्धालु महामाई के दर्शन के लिए मंदिर के बाहर कतार में लग गए। सभी भक्तों ने विधि विधान से मल माता सुकराला की पूजा की। मंदिर में पहुंचने वाले भक्त पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर कीर्तन करते रहे। इस मौके पर मंदिर परिसर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने कंजक पूजन किया और अपने मंगलमय भविष्य की कामना की। दिन भर सुकराला गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा और जय माता दी के जय घोष से आकाश मंडल गूंजता रहा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अंतरिक्ष, महेंद्र, सतीश और अमन ने बताया कि यूं तो हर दिन अलग-अलग इलाकों के लोग मलमाता सुकराला देवी के दर्शन की अभिलाषा से सुकराला गांव पहुंचे, लेकिन रविवार के दिन भक्तों की संख्या काफी अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें