बिलावर। घट इलाके में जम्मू कश्मीर पुलिस ने शराब की तस्करी में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी से देसी शराब की 180 मिलीलीटर के 40 क्वार्टर और 375 मिलीलीटर की 11 बोतलें बरामद की गईं।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जाहिर मुश्ताक के नेतृत्व में पुलिस ने मछैडी सड़क पर घट गांव के पास नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान शक के आधार पर पुलिस ने व्यक्ति की तलाशी ली। इस दौरान आरोपी से शराब की खेप बरामद की गई। आरोपी राजकुमार निवासी अप्पर बग्गन को पुलिस बिलावर थाने ले आई। इस संदर्भ में आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन बिलावर में मामला दर्ज कर लिया गया है।