फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: परशुराम वॉरियर्स की टीम ने बनखंडी वॉरियर्स को दो विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। कस्बे के नाज खेल मैदान में रविवार को मार्टियर्स प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का छठा मैच खेला गया। इसमें परशुराम वॉरियर्स की टीम ने बनखंडी वॉरियर्स की टीम को दो विकेट से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन

बनखंडी वॉरियर्स की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 139 रन बनाए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी परशुराम वॉरियर्स की टीम के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित लक्ष्य को 16वें ओवर में आठ विकेट गंवाकर पूरा कर लिया। दो विकेट से मैच जीत कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। परशुराम वॉरियर्स के बल्लेबाज सुरेंद्र ने 43 रन का योगदान दिया। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें