फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एक महीने में शिफ्ट हो सकता है बिजली विभाग का सब डिवीजन कार्यालय

विज्ञापन
बिजली विभाग की नई बनी इमारत। - फोटो : kathua news
विज्ञापन
कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे गांव चक गदाधर में 4.71 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड (जेपीडीसीएल) के नए भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसके इसी माह में पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


नए भवन के निर्माण के साथ पिछले दस वर्षों से किराये की इमारत में चल रहे बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता के कार्यालय को नए साल में शिफ्ट करने का रास्ता साफ हो गया है। निर्माण मुकम्मल होने के बाद किराये के भवन में चल रहे कार्यकारी अभियंता के कार्यालय को यहां स्थानांतरित किया जाएगा। खास बात यह है कि जनता को भी अब शहर के बाहर चक गदाधर में जाकर बिजली संबंधी समस्याएं और काम निपटाने होंगे।
दरअसल, राजमार्ग से सटे सहार खड्ड के साथ बिजली कार्यालय के लिए प्रशासन ने 24500 वर्ग फुट भूमि उपलब्ध कराई थी। इसमें करीब 5000 वर्ग फुट में कार्यालय का निर्माण वर्ष 2022 में शुरू हुआ था। जो अब अपने अंतिम चरण में है। इस दो मंजिला इमारत में सब डिवीजन स्तर के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यालय मौजूद होंगे। इससे अब लोगों को अपने काम के लिए इधर-उधर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन



परिसर में पर्याप्त पार्किंग के साथ सुलभ शौचालय की भी व्यवस्था होगी। ऐसे में नए भवन में कार्यालय के शिफ्ट होने से यहां काम करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ अपने काम के लिए आने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी। बता दें कि मुखर्जी चौक के विकास के लिए पूर्व में बिजली विभाग के सब डिवीजन कार्यालय को जमींदोज कर दिया गया था। तब से कार्यालय एक निजी इमारत में किराये पर चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक दफ्तर का लगभग 40 हजार मासिक किराया विभाग को उठाना पड़ रहा था। नया परिसर तैयार होने से किराये से भी मुक्ति मिलेगी।

-



कोट
सब डिवीजन कार्यालय की इमारत का कार्य निर्माण लोक निर्माण विभाग की देखरेख चल रहा है जो अंतिम दौर में है। जैसे ही निर्माण पूरा होगा। इसके बाद इमारत उन्हें सौंपी जाएगी। कार्यालय को नई इमारत में शिफ्ट कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


-सुरेंद्र कुमार, कार्यकारी अभियंता, बिजली विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें