फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: संत निरंकारी मिशन ने रक्तदान शिविर लगाया, 81 यूनिट एकत्रित

विज्ञापन
मांडली गांव में रक्तदान शिविर में खून देते लोग। - फोटो : kathua news
विज्ञापन
बिलावर। निरंकारी सत्संग भवन मांडली में संत निरंकारी मिशन की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बसोहली और बनी ब्रांच के श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और 81 यूनिट रक्तदान किया।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिला विकास परिषद मांडली की सदस्य नीरू बाला ने किया। इस मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि ने सभी रक्तदाताओं के पुण्य कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मानवीय प्रयास सच्चे आध्यात्मिक जागरण से प्रेरित होते हैं। जिला विकास परिषद की सदस्य ने इस मिशन की करुणा, एकता और निस्वार्थ सेवा के संदेश की सराहना की।
संत निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज अजीत सिंह ने बताया कि संत निरंकारी मिशन द्वारा पूरे भारत में रक्तदान अभियानों में उल्लेखनीय योगदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मिशन की मान्यता और सेवा की शिक्षाओं से प्रेरित होकर हजारों स्वयंसेवक नियमित रूप से रक्तदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें