बनी। जिले के पहाड़ी क्षेत्र में लोगों तक बेहतर चिकित्सा सेवा पहुंचाने के लिए एमजेएस स्पोर्ट्स क्लब भरमोता की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें न्यूरोसर्जन डॉ. मोहिंदर पॉल, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. विकार हुसैन काजी, जनरल सर्जन डॉ. साहिल रोमेत्रा, ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. बिनेश, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. रवनीत, गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. युक्ता ने अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने शिविर में आए 483 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें मुफ्त दवाएं वितरित कीं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक बनी डॉ. रमेश्वर सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य मानव जीवन की मूलभूत आवश्यकता है। ऐसे शिविर न केवल इलाज का माध्यम हैं, बल्कि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी फैलाते हैं।