फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चन्नग्रां के मिडिल स्कूल को हाई स्कूल बनाया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। चन्नग्रां के ग्रामीणों ने क्षेत्र के एकमात्र सरकारी मिडिल स्कूल को हाई स्कूल में अपग्रेड करने की मांग की है। साल 1942 में स्थापित यह स्कूल 1967 में प्राइमरी से मिडिल स्तर पर पहुंचा था, लेकिन इसके बाद से इसे उच्चतर स्तर पर नहीं ले जाया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र की बढ़ती आबादी के साथ स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी बढ़नी चाहिए, लेकिन इस स्कूल में आठवीं के बाद की शिक्षा का प्रबंध न होने से वह साल-दर-साल कम हो रही है। स्कूल के अध्यापकों की तरफ से घर-घर चलाए जाने वाले अभियान के कारण वर्तमान में स्कूल में करीब 100 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। इन्हें आठवीं के बाद आगे की शिक्षा को जारी रखने के लिए कठुआ जाना पड़ेगा। इससे आटो के किराए के रूप में आने वाला खर्च गरीब परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है।
गांव के पूर्व नायब सरपंच रोहित शर्मा के अनुसार स्कूल को हाई स्कूल का दर्जा दिलाने के लिए कई बार अधिकारियों और राजनेताओं से गुहार लगाई गई है। हालांकि, हाल ही में स्थानीय विधायक की तरफ से शिक्षा मंत्री से अपग्रेड किए जाने की मांग रखने वाले स्कूलों की सूची में चन्नग्रां स्कूल को शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सरकार से इस स्कूल को हाई स्कूल स्तर तक पहुंचाने की तत्काल कार्रवाई की अपील की है ताकि इलाके के बच्चों को शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकें।


कोट
हाल के दिनों में शिक्षामंत्री से मुलाकात उन स्कूलों को लेकर हुई थी जिन्हें हाई स्कूल से हायर सेकेंडरी बनाए जाने की जरूरत है। सरकार की ओर से अभी मिडिल स्तर के स्कूलों को अपग्रेड किए जाने का कोई प्रस्ताव नही है। जब भी ऐसा कोई प्रपोजल आता है जो मिडिल स्कूल चन्नग्रां को प्राथमिकता में रखा जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. भारत भूषण, विधायक कठुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें