कठुआ। जिले में जारी श्री अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण की प्रक्रिया में पिछले दो दिनों के दौरान पहलगाम रूट से किसी भी श्रद्धालु ने अपना पंजीकरण नही करवाया है। शहर के पंजाब नेशनल बैंक की कठुआ शाखा में जारी पंजीकरण के तहत वीरवार को 15 भक्तों ने यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करवाया। सभी बालटाल के रास्ते बाबा के दर्शन करेंगे।
जारी पंजीकरण के बारे में शाखा प्रबंधक आशीष जम्वाल ने बताया कि दो दिनों में उनकी शाखा से होने वाले पंजीकरण में पहलगाम के रास्ते बाबा का दर्शन पाने के लिए किसी भी भक्त का आवेदन नही आया है। हालांकि इस रूट से दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों की संख्या बालटाल के मुकाबले कम होती है। लेकिन कभी शून्य नही होती है। संभव है कि पिछले दो दिनों में होने वाले पंजीकरण में इत्तेफाकन ऐसा हुआ हो।