फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: श्रीराम के जन्मोत्सव कार्यक्रम का हुआ आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव कार्यक्रम का आगाज हो गया है। प्रथम नवरात्र में शहर के वार्ड 6 स्थित गोपाल आश्रम में श्री राम नवमी उत्सव कमेटी की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कमेटी के संरक्षक डॉ. दुष्यंत उब्बट की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल लोगों ने पहले श्री रामनाम संकीर्तन किया और इसके बाद पूर्व की परंपरा को निभाते हुए अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। इस मौके पर विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष कैप्टन ज्ञान सिंह पठानिया, आर्य समाज मंदिर कमेटी के प्रधान बिशन भारती, दिवाकर शर्मा और संदीप सिंह के अलावा कई अन्य रामभक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि 6 अप्रैल को भगवान के जन्मोत्सव पर होने वाले कार्यक्रम का रविवार से आगाज हो गया। इसके तहत अब प्रतिदिन शहर के सभी वार्डों में प्रभातफेरियों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा कमेटी के पदाधिकारी जगह-जगह बैठक कर लोगों को इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करेंगे। ताकि भगवान के जन्म का उत्सव पूरी भव्यता के साथ मनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें