फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बाबा ब्रह्म कुलदेव स्थान पर माथा टेककर लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। घाटी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित बाबा ब्रह्म कुलदेव स्थान पर पुनिया राजपूत बिरादरी की वार्षिक मेल का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में बिरादरी के सदस्यों ने कुलदेव के सामने माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित वार्षिक मेल के चलते सुबह कुलदेवता को स्नान कराने के बाद हवन, कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान बिरादरी की महिला संगत ने वहां भजन कीर्तन किया। उधर लंबी कतारों में खड़े होकर श्रद्धालुओं ने अपनी बारी का इंतजार किया और कुलदेवी के स्थान पर माथा टेका। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। इसमें सर्वप्रथम कुलदेव को भोग लगाया गया। इसके बाद भंडारा आम लोगों के लिए खोल दिया गया, जो देर शाम तक जारी रहा। बिरादरी के सदस्य जगदीश सिंह पुनिया ने बताया कि हर वर्ष बिरादरी की वार्षिक मेल का आयोजन चैत्र नवरात्र के दौरान आने वाले रविवार को किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें