बिलावर। बिलावर ग्रामीण पंचायत के कई मोहल्ले आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं, लेकिन सरकार ने इन इलाकों को आज तक सड़क संपर्क से नहीं जोड़ा। यह बातें जल कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष आईडी खजूरिया ने बिलावर ग्रामीण पंचायत के लोगों के साथ शुक्रवार को की गई बैठक के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि लोग सुविधाओं के अभाव में गांव छोड़कर शहरों की ओर पलायन करते हैं लेकिन शहरों की जिंदगी से गांव की जिंदगी बेहतर है। एक दिन गांव छोड़कर शहरों में जाने वाले लोग वापस अपने गांव में लौटेंगे। उन्होंने बैठक में मौजूद लोगों से कहा कि सोशल मीडिया पर सड़क के अभाव में जी रहे लोगों की जानकारी मिली इसके बाद वह आज लोगों के बीच बिलावर ग्रामीण पंचायत में पहुंचे हैं ।उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हर वर्ष कई करोड़ों रुपए की राशि खर्च की जाती है लेकिन देश को आजाद हुए 78 वर्ष हो गए हैं उसके बावजूद बिलावर मुख्यालय से सटे बिलावर ग्रामीण पंचायत के जानू जनता गोरख तेरा धार खलोटु , जाननू ,धार के लोग सड़क सुविधा से वंचित है। चुनाव के दरमियान कई राजनेता लोगों से वायदे करते हैं लेकिन आज तक इन मोहल्लों को सड़क संपर्क से नहीं जोड़ा गया ।आज भी इन मोहल्लों की बेटियां आठवीं कक्षा पास करने के बाद जंगल के रास्ते से होकर तीन किलोमीटर पैदल चलकर बिलावर कस्बे में स्थित स्कूलों में पढ़ाई करने के लिए पहुंचती हैं जो खतरे से खाली नहीं है और सड़क सुविधा नहीं होने के कारण कई परिजन बेटियों को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए नहीं भेजते हैं ।उन्होंने आरोप लगाया के विधानसभा में विधायकों की वेतन बढ़ाने की बात की जाती है लेकिन गांव के विकास के बारे में अगर कोई बात कहे तो उन्हें देश दो ही कहा जाता है। इस मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और ग्रामीण पंचायत के जिन मोहल्ले में सड़क सुविधा नहीं है उन इलाकों में सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की ।उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जल्द उनकी मांग को पूरा नहीं किया तो लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे इस मौके पर बरियाम सिंह, राजकुमार, बलकार सिंह, कालिदास, तरसेम सिंह, और काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।