बिलावर। उपमंडल मुख्यालय से सटे किशनपुर पंचायत के वार्ड 6 मे खराब हुए हैंडपंप को भूजल विभाग की टीम ने शुक्रवार को ठीक कर दिया। हैंडपंप के ठीक होने से वार्ड 6 की 300 से अधिक आबादी को राहत मिली है। हैंडपंप पिछले 6 महीनों से खराब था। स्थानीय निवासी राहुल, सुदेश, प्रदीप, वरुण और ओमप्रकाश ने समस्या के समाधान के लिए आभार जताया।