कठुआ। पिछले सात दिनों से छन्न रोड़ियां में जारी श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के ज्ञान यज्ञ को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ विश्राम दे दिया गया। इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
जारी कथा के अंतिम सत्र में प्रवचन करते हुए कथाव्यास पीयुष जी महाराज ने उपस्थित भक्तों को राजा परीक्षित के मोक्ष प्राप्ति का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से ही राजा परिक्षित को स्वर्ग में सशरीर स्थान मिला है। लिहाजा हम सभी को इस कथा का श्रवण पूरे मनोभाव से करना चाहिए। भगवान की यह कथा संपूर्ण मानवता का कल्याण करने वाली है।