फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तीन सड़क हादसों में एक की मौत, 6 अन्य घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान तीन सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हैं। इनमें तीन घायलों को उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है। घायलों में चार महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पहली घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर हटली मोड़ के पास हुई। जहां देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक कार में सवार एक ही परिवार के तीन सदस्य बुरी तरह से घायल हो गए, जबकि कार चालक की मौत हो गई। रात करीब 2 के बाद हुई इस घटना के बाद सभी घायलों को जीएमसी कठुआ पहुंचाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय नितिन अंबोरे और उनकी 63 वर्षीय माता अरुणा अंबोरे व 40 वर्षीय बहन शीतल अंबोरे सभी निवासी मुम्बई की गंभीर अवस्था को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है। इस घटना में कार के चालक 35 वर्षीय जगजीत सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी अमृतसर को जांच के बाद डॉक्टर ने मृत लाया घोषित कर दिया।
दूसरी घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनपुर थाना क्षेत्र में गोल्डन गेट रेस्टोरेंट के सामने पेश आई। जहां अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। जिसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान गुरदीप सिंह पुत्र शिंगारा सिंह निवासी फिरोजपुर पंजाब के रूप में हुई है।
विज्ञापन


वही, एक अन्य घटना राजबाग क्षेत्र में हुई है, जहां सड़क पर चल रहे मवेशी से हुई टक्कर में स्कूटी पर सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। जिन्हें जीएमसी कठुआ पहुंचाया गया है। घायलों की पहचान 30 वर्षीय रसलीन कौर पत्नी कमलदीप सिंह निवासी राजबाग और 31 वर्षीय रिंपी पुत्री सतपाल निवासी हरदो मुट्ठी राजबाग के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें