कठुआ। राजबाग पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे एक आरोपी को 12 अप्रैल को राजबाग थाने में हाजिर होने के लिए मुनादी करवाई है। वीरवार को गांव चक देसा चौधरियां में पहुंची पुलिस टीम ने इस दौरान गांव में जगह-जगह पोस्टर लगाए। वहीं मुनादी करवाते हुए फरीद अली पुत्र सवारदीन थाने में हाजिर होने के लिए समय दिया गया है। इस दौरान पुलिस ने घोषणा की कि अगर वह इस आदेश का पालन नहीं करता तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।