फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नाले के खुले ढक्कन को लोगों ने खुद किया ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के पटेल नगर में पिछले दो माह से डीप कवर ड्रेन के टूटे ढक्कन को स्थानीय लोगों ने खुद मरम्मत कर ठीक कर दिया है। इससे अब वहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

नाले की मरम्मत करने में लगे स्थानीय जनक राज गुप्ता ने बताया कि पटेल नगर के शिव मंदिर के ठीक सामने कुछ महीने पूर्व डीप कवर ड्रेन पर लगाया गया लोहे का ढक्कन टूट गया था। जिसे दो महीने पूर्व नगर परिषद ने बदला था, लेकिन तब से लगाए गए नए ढक्कन के किनारे पर नाला खुल गया था। जो समय के साथ बढ़ता रहा था। इससे वहां किसी के गिरने की संभावना हो गई थी।
विज्ञापन

इसी को देखते हुए आज उन्होंने नाले की मरम्मत करने की पहल की तो स्थानीय लोगों ने भी उनका सहयोग किया। जिसके बाद इसे ठीक कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें