फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी में केंद्रीय विद्यालय के सत्र को जल्द शुरू किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बनी क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को तत्काल आवश्यक कदम उठाने चाहिएं, ताकि स्थानीय लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके। उक्त बातें सोमवार को बनी में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान कांग्रेस नेत्री काजल राजपूत ने कहीं। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

पत्रकारों से साथ संवाद में कांग्रेस नेत्री ने बनी में केंद्रीय विद्यालय के सत्र को जल्द से जल्द शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और लंबे समय से केंद्रीय विद्यालय के संचालन में आ रही देरी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि बनी क्षेत्र के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय विद्यालय का संचालन जल्द शुरू किया जाना चाहिए। क्योंकि बनी जैसे दूर-दराज क्षेत्र के छात्रों को अच्छी शिक्षा के लिए बाहर जाना पड़ता है, जिससे आर्थिक और सामाजिक रूप से उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अगर केंद्रीय विद्यालय का सत्र शीघ्र शुरू किया जाता है, तो स्थानीय छात्रों को अपने क्षेत्र में ही उच्च स्तरीय शिक्षा मिल सकेगी।
वहीं, कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता ने भी बताया कि स्थानीय अभिभावकों और नागरिकों ने भी प्रशासन से मांग की है कि केंद्रीय विद्यालय को जल्द चालू किया जाए ताकि यहां के छात्र बेहतर शैक्षिक सुविधाओं का लाभ उठा सकें और अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें। इसके अलावा उन्होंने बनी की समस्याओं का शीघ्र समाधान निकाले जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर काजल राजपूत ने कहा कि वह इन मुद्दों को उच्च स्तर तक ले जाएंगी और बनी के लोगों को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें