फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: स्वयंसेवियों ने महिला सशक्तीकरण पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राजकीय महिला डिग्री के एनएसएस विशेष शीतकालीन शिविर का आयोजन जारी है। इसमें चौथे दिन की गतिविधियां महिला सशक्तीकरण को समर्पित रहीं। इसमें प्रतिभागी स्वयंसेवियों ने लोगेट गांव में लोगों को महिला अधिकारों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

शिविर की गतिविधियों का शुभारंभ सुबह होने वाली प्रार्थना सभा के साथ किया गया। इसके बाद गांव में एक जागरूकता रैली निकाली गई, रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने अपने स्लोगन के माध्यम से महिलाओं के विभिन्न अधिकारों के बारे में लोगों को जागरूक किया।
इस दौरान गांव के मुख्य चौक पर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। महिला सशक्तीकरण विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटक से स्वयंसेवियों ने लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, लैंगिक भेदभाव के बारे में जानकारी दी। अंत में स्वयंसेवकों ने वहां मौजूद बच्चों के बीच ड्राइंग पैड, रंग आदि जैसे स्टेशनरी आइटम वितरित किए। गतिविधियों का समन्वयन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कुलबीर सिंह, प्रो. अरविंद कुमार और डॉ. प्रीतिमा सांगरा ने प्रधानाचार्य प्रो. सीमा मीर के मार्गदर्शन में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें