फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रामकोट के रजवालता में सड़क सर्वे का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। तहसील के रजवालता में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत आता रहन बुराल से गरडा स्लेर सड़क सर्वे कार्य को विभाग की ओर से शुरू करवाया गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सड़क की मांग वह लंबे समय से करते आ रहे हैं। सड़क के सर्वे का काम शुरू होने से लोगों में खुशी है।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच बलदेव सिंह ने कहा कि सड़क के अभाव में लोग लंबे समय से असुविधाओं का शिकार हो रहे हैं। सड़क के नहीं होने के कारण वाहनों की आवाजाही भी इलाके में संभव नहीं है। अब लोगों में सड़क के सर्वे कार्य के शुरू होने के बाद खुशी है। लोगों ने इस संबंध में विधायक सतीश कुमार के प्रयासों को भी सराहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने उनका भी आभार व्यक्त किया है और जल्द सड़क के निर्माण कार्य के अंतर्गत सड़क को पक्का करने की मांग फिर से दोहराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें