कठुआ। वरुण देव धाम श्राइन उज्ज पुल कमेटी की ओर से एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित बैठक में कमेटी सदस्यों सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।
बैठक में इस साल आयोजित होने वाले वार्षिक समारोह को और अधिक भव्य बनाने के लिए भी विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व में आयोजित वार्षिक भंडारे की समीक्षा करते हुए सदस्यों ने कहा कि पिछले वार्षिक समारोह में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने वरुण देव स्थल पर पहुंचकर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया था। इस मौके पर कमेटी सदस्य सेवानिवृत कैप्टन पवन शर्मा, पूरन चंद, कुलदीप शर्मा, विपन शर्मा, कृष्ण चंद, सिकंदर सिंह, नीरज शर्मा सहित अन्य कमेटी सदस्य मौजूद रहे।