फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: प्रोजेक्ट अमृत के तहत चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
जंगलोट गांव के तालाब में सफाई अ​भियान चलाते  निरंकारी अनुयायी।  - फोटो : samba news
विज्ञापन
कठुआ। संत निरंकारी मिशन की ओर से ''प्रोजेक्ट अमृत'' के तहत स्वच्छ-जल, स्वच्छ मन अभियान चलाया गया। इसमें मिशन की बुद्धि, नगरी, मुट्ठी-रकवालवां, बसोहली, मांडली, दयालाचक, मढीन शाखाओं से जुड़े सैकड़ों अनुयायियों ने भाग लिया। सभी ने जंगलोट में स्थित तीन तलाबों में स्वच्छता का अभियान चलाया।
विज्ञापन

रविवार को करीब तीन घंटे तक चलाए गए इस अभियान के दौरान जंगलोट गांव के मुख्य तालाब के अलावा परांता तालाब और नृसिंह तालाब में स्वच्छता का अभियान चलाया गया। जहां न केवल तालाबों के किनारों की पूरी तरह से सफाई की गई। वहीं, तालाबों में उतर कर पानी में आए कचरे को भी साफ किया गया।
संत-निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि मिशन की सेवा भावना और मानव कल्याण के संकल्प को साकार करने के लिए स्वच्छ-जल, स्वच्छ-मन कार्यक्रम चलाया गया है। इसके तृतीय चरण का शुभ यमुना नदी के छठ घाट आईटीओ दिल्ली से किया गया। इस परियोजना का उद्देश्य जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है, ताकि भावी पीढ़ियों को निर्मल जल और स्वस्थ पर्यावरण मिल सके। सुखीजा ने बताया कि यह अभियान देश के 27 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 900 से अधिक शहरों में 1600 से भी अधिक स्थानों पर आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें