फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हाईवे पर गड्ढे बने राहगीरों के लिए मुसीबत, हादसे का खतरा

विज्ञापन
छप्पड़ मोड़ में हाइवे पर बने गड्ढे। - फोटो : katra
विज्ञापन
हीरानगर। हाईवे विस्तारीकरण और एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य के चलते जगह-जगह बनाए गए परिवर्तित मार्ग पर बने गड्ढे लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। एक से डेढ़ फुट गहरे खड्डे वाहनों को तो नुकसान पहुंचा ही रहे हैं किसी बड़े हादसे को भी न्योता दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब तक निर्माण कार्य चल रहा है कम से कम परिवर्तित मार्गों को तो ठीक रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन


छप्पड़ मोड़ में दुकानदार रामेश्वर शर्मा ने बताया कि यहां अंडरपास बनाने का काम चल रहा है। ऐसे में हाईवे के दोनों तरफ यातायात को परिवर्तित किया गया है। लेकिन जिस सड़क पर यातायात परिवर्तित किया गया है उस पर बने गड्ढे हादसे का कारण बन रहे हैं। कई बार गड्ढों में गिरने से गाड़ियों को नुकसान हुआ है, यही नहीं कुछ दिन पहले गड्ढे से बचने के लिए एक ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और पलट गया। गनीमत रही कि किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि हाईवे अथॉरिटी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है।
स्थानीय निवासी मंजीत सिंह ने कहा निर्माण कार्य के चलते हाईवे पर जगह-जगह यातायात परिवर्तित किया गया है। लेकिन सड़कों की हालत इस कदर बिगड़ चुकी है कि जरा सी भी गलती बड़े हादसे का कारण बन सकती है। महीनों से लोग गड्ढों को भरने की मांग कर रहे हैं लेकिन हाईवे अथॉरिटी पर कोई असर नहीं हो रहा है। जबकि नियमों के अनुसार निर्माण कार्य के चलते परिवर्तित सड़कों को हाईवे पर चलने वाले वाहनों के लायक बनाना नेशनल हाईवे अथॉरिटी का काम है।
विज्ञापन


लोड कैरियर ऑटो चालक अमन सिंह ने बताया कि वह दयाला चक से सामान लेकर कूटा जा रहे थे। छप्पड़ मोड़ के नजदीक जैसे ही उन्होंने ऑटो परिवर्तित रोड की मौड़ा तो गड्ढे में टायर फंसने से ऑटो में रखा कुछ सामान गिर गया और टायर भी फट गया। उन्होंने कहा किराए से मुनाफा कमाना तो दूर जेब से 3500 रुपए खर्च करने पड़े। यह हाईवे अथॉरिटी की लापरवाही है उन्हें यहां काम के साथ-साथ लोगों को बेहतर सड़क सुविधा भी उपलब्ध करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें