फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मास्टर दयानंद शर्मा के निधन पर श्री ब्राह्मण सभा कठुआ ने जताया शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। श्री ब्राह्मण सभा कठुआ के पूर्व अध्यक्ष व वयोवृद्ध सदस्य मास्टर दयानंद शर्मा के निधन पर सभा ने गहरा शोक जताया है। रविवार को कठुआ ब्राह्मण सभा भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा के मौजूदा अध्यक्ष डॉ. दुष्यंत उब्बट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभा के पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर फूलमाला अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन


इस मौके पर वक्ताओं ने सभा के पूर्व अध्यक्ष के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनके निधन से सभा ने अपना वह मार्गदर्शक खोया है, जो सभा में सक्रिय न होने के बाद भी कामकाज पर अपनी गहरी नजर बनाए रखते थे। वहीं, डॉ. उब्बट ने भी अपने शोक संदेश में गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि मास्टर दया नंद ने वर्ष 2012 से वर्ष 2016 के बीच सभा के प्रधान का जिम्मा संभाला। इस दौरान ही सभा इंडस्ट्रीज/कॉमर्स निदेशालय जम्मू में सोसाइटीज एक्ट के तहत पंजीकृत हुई।

दिवंगत पूर्व अध्यक्ष मुखर वक्ता होने के साथ सामाजिक मामलों में अच्छी समझ वाले व्यक्ति थे। जो ब्राह्मण सभा के विकास को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देते थे। उनका निधन पूरे ब्राह्मण सभा के लिए अपूर्णीय क्षति है। इस मौके पर सेवानिवृत्त कर्नल वीपी शर्मा, रॉबिन शर्मा, महिपाल शर्मा, स्वर्ण शर्मा, सुनील शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें