बिलावर। फिंतर बिलावर सड़क पर विपरीत दिशा से आ रहे माल वाहक ऑटो चालक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज कठुआ रेफर कर दिया गया। सड़क हादसा देवल गांव में शनिवार को दोपहर लगभग दो बजे पेश आया। घायल व्यक्ति की पहचान मुजफ्फर हुसैन (35) निवासी धर्मकोट गांव के रूप में की गई है। पुलिस ने बिलावर थाने में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद