फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हाईवे पर पलटा टैंकर, चालक घायल, यातायात भी रहा प्रभावित

विज्ञापन
खरोट मोड़ के पास पलटा टैंकर - फोटो : kathua news
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर खरोट मोड़ के पास एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। शुक्रवार देर रात हुई इस घटना के बाद में टैंकर का चालक बुरी तरह से घायल हो गया। उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया। वहीं, निर्माण अधीन हाईवे के बीचो-बीच टैंकर के पलट जाने से वहां लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

रात करीब 10 बजे हुई इस घटना के बाद वहां लोग जमा हो गए। उन्होंने टैंकर चालक को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया। घायल की पहचान 33 वर्षीय इंद्रजीत पुत्र साधुराम निवासी सांधर बसोहली के रूप में हुई है। वहीं, टैंकर के सड़क के बीचो-बीच पलट जाने के चलते शनिवार दोपहर तक हाईवे पर आवागमन प्रभावित रहा। इस दौरान सुस्त गति से चलने वाले वाहनों के कारण वहां लंबा जाम लग रहा। दोपहर बाद टैंकर को हटाए जाने के बाद हाईवे पर यातायात बहाल हो पाया।
स्थानीय रोशन लाल ने हाईवे पर लगने वाले जाम को हाइवे अथॉरिटी की सुस्त कार्यप्रणाली का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाला सुस्त निर्माण इस तरह की घटनाओं का कारण बन रहा है। खरोट मोड़ में ही पिछले दो महीने से निर्माण किया जा रहा है, जिसके कारण हाईवे संकरा हो गया है। उन्होंने निर्माण की गति को तेज कर हाईवे को व्यवस्थित बनाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें