फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: वुशु, ताइक्वांडो और कराटे के जरिये छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

विज्ञापन
कठुआ के राजकीय डिग्री कालेज में आत्मरक्षा के गुर सीखती छात्राएं।  - फोटो : kathua news
विज्ञापन
कठुआ। छात्राओं के आत्मविश्वास को मजबूती देने के लिए चार दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को आगाज हो गया है। राजकीय डिग्री कॉलेज के सभागार में शिविर के पहले दिन जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग के प्रशिक्षकों ने प्रतिभागी छात्राओं को वुशु, ताइक्वांडो और कराटे के माध्यम से आत्मरक्षा का गुर सिखाए।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ कार्यक्रम के तहत जिला समाज कल्याण विभाग और युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सहयोग से आयोजित आत्मरक्षा शिविर का शुभारंभ राजकीय डिग्री कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. संजय कलोपिया ने किया। इस मौक पर उन्होंने कहा कि लड़कियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। ये आत्मरक्षा कक्षाएं उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगी। यह युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा समाज कल्याण विभाग के सहयोग से की गई एक बड़ी पहल है जो लड़कियों को सुरक्षित महसूस करने और आत्मविश्वास बनाने में मदद करेगी। यह उन्हें अप्रत्याशित परिस्थितियों के लिए तैयार करेगी।
वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सुनील सिंह संब्याल ने कहा कि उनका विभाग छात्राओं को मार्शल आर्ट्स की तकनीकि जानकारी देकर उनमें आत्मविश्वास जगाने का प्रयास कर रहा है। ताकि वह भविष्य की चुनौतियों का सामना कर पाए। इसके लिए विभाग के मार्शल आर्ट विशेषज्ञों में शामिल पंजाब सिंह, पंकज सपोलिया, गुरशरण कुमार आदि जिले के छह जोन से आने वाली 73 प्रतिभागियों को आत्मरक्षा की तकनीक सिखाएंगे। इस मौके पर राजकीय डिग्री कॉलेज के प्रो. यशपाल शर्मा, डॉ. संदीप शर्मा फिजिकल डायरेक्टर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें