फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: क्षतिग्रस्त एप्रोच का काम पूरा, 10 दिनों बाद यातायात होगा बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। भीनी नाले पर क्षतिग्रस्त हुई एप्रोच को ठीक करने का काम रविवार को पूरा हो गया। दरअसल धार डूगनु इलाके, हौटार इलाके और अन्य पहाड़ी इलाकों को जोड़ने वाली सड़क पर भीनी नाले पर बनाए गए पुल की एप्रोच पिछले कई सालों से क्षतिग्रस्त हो गई थी और क्षतिग्रस्त हुई अप्रोच के कारण हमेशा हादसे का डर बना रहता था।
विज्ञापन

लोगों की मांग के बाद पीएमजीएसवाई की ओर से लगभग 15 दिन पूर्व क्षतिग्रस्त हुई अप्रोच के काम को शुरू किया गया था। पहाड़ी इलाके से सड़क संपर्क पर यातायात बहाल रखने के लिए नाले के बीच से एक अन्य वैकल्पिक रास्ता बनाया गया था। रविवार को पुल की नई एप्रोच पर स्लैब डालने के काम को पूरा कर दिया गया। पीएमजीएसवाई के कनिष्ठ अभियंता सुदेश चाढ़क ने बताया कि 10 मीटर लंबे स्पेन की एप्रोच का काम पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि अगले 10 दिनों तक पुल के रास्ते से वाहनों की आवाजाही को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें