फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जम्मू-कश्मीर के पहले होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का अकादमिक सत्र शुरू

विज्ञापन
इंडक्शन सेरीमनी में मानवता की सेवा करने की शपथ लेते बीएचएमएस प्रथम बैच के विद्यार्थी। संवाद - फोटो : kathua news
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू-कश्मीर के पहले होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के अकादमिक सत्र का शुभारंभ हो गया। मंगलवार को जीएमसी कठुआ में आयोजित समारोह के दौरान पहले बैच के 63 बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएचएमएस) छात्रों ने मानवता की सेवा और बिना भेदभाव स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की शपथ ली।
विज्ञापन

वहीं, इस मौके पर मौजूद स्वास्थ्य मंत्री सकीना इट्टू ने बीएचएमएस छात्रों एप्रन और स्टेथोस्कोप दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सकीना इट्टू ने पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं, जीएमसी कठुआ के प्रधानाचार्य डॉ. सुरिंदर कुमार अत्री जो होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य हैं, ने अतिथियों व नवआगंतुकों का स्वागत करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों के लिए होने वाले बड़े कार्यक्रम के साक्षी बनने के लिए मुख्य अतिथि का आभार जताया।
डॉ. अत्री ने कठुआ में जम्मू-कश्मीर के पहले होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज को शुरू करने की चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला, क्योंकि निर्धारित स्थल पर कॉलेज परिसर के निर्माण के साथ-साथ अन्य शैक्षणिक चुनौतियों को भी पूरा करना है, क्योंकि आज से कॉलेज की शुरुआत हो रही है, लेकिन निश्चित रूप से इसका परिणाम तब फलदायी होगा जब बीएचएमएस छात्रों का पहला बैच सरकारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, कठुआ से अपनी डिग्री पूरी करेगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री इटटू ने 63 बीएचएमएस छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा को बेहतर बनाने में केंद्र सरकार से मिले सहयोग का आभार जताया। कहा कि विभाग की मंत्री होने के कारण जम्मू-कश्मीर सरकार यहां से पीजी करने वाले डॉक्टरों के लिए एक नियम बनाने पर विचार कर रही है जिसमें उन्हें अपनी डिग्री पूरी करने के उपरांत कुछ समय के लिए जम्मू-कश्मीर को अपनी सेवा देनी होगी। इससे जम्मू-कश्मीर की स्वास्थ्य सेवाओं में और बेहतरी आएगी।
होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, कठुआ के संकाय डॉ. जावेद इकबाल डार ने कहा कि एक यादगार दिन के साथ पहले सत्र की शुरुआत हुई है जिसमें नए बीएचएमएस छात्रों के लिए शपथ ग्रहण समारोह के साथ औपचारिक रूप से इंडक्शन की प्रक्रिया शुरू हुई है। नोडल अधिकारी डॉ. बीआर डब ने सभी लोगों, शिक्षकों और प्रतिभागियों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की, जिन्होंने समारोह की सफलता में अपना अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सरकारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, कठुआ के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ और इस क्षेत्र में होम्योपैथिक शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के विकास के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
समारोह के समापन पर परिसर में हाई-टी का आयोजन किया गया, जिसमें संकाय और मेहमानों के साथ बातचीत का अवसर प्रदान किया। इस दौरान कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण विशेष अतिथि रहे। वहीं, एडीडीसी कठुआ सुरेन्द्र मोहन शर्मा, एडिशनल एसपी कठुआ राहुल चाढ़क, अतिरिक्त सचिव, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा चांद किशोर शर्मा, सहायक निदेशक (आयुर्वेद) डॉ. राकेश कुमार रैना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कठुआ डॉ. विजय रैना, जिला आयुष अधिकारी डॉ. राकेश शर्मा सहित कई अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें