बग्गन ब्लॉक की मडून पंचायत मे गरीब परिवार की बेटी की शादी में खाना परोसते ट्रस्ट के सदस्य।
- फोटो : kathua news
बिलावर। बग्गन ब्लॉक की मडून पंचायत में गरीब परिवार की बेटी की शादी के लिए दौला माता ट्रस्ट के सदस्यों ने चंदा इकट्ठा कर परिवार की मदद की है। ट्रस्ट के प्रधान गौरी शंकर ने बताया कि लड़की की शादी के लिए सोने के आभूषण, वस्त्र, फर्नीचर आदि सामान के साथ ही बारात के खाने का पूरा इंतजाम ट्रस्ट की ओर से किया गया।
उन्होंने बताया कि हिंदू रीति रिवाज के अनुसार बेटी का कन्यादान भी किया गया। प्रधान ने कहा कि बेसहारा और निर्धन परिवारों से संबंध रखने वाली लगभग 300 से अधिक लड़कियों की शादियां दौला माता ट्रस्ट की ओर से करवाई जा चुकी है। इस मौके पर ट्रस्ट के सदस्य, अनिल कुमार, करनैल सिंह, संजय कुमार, प्रीतम सिंह, सुभाष, विजय, सुरजीत आदि मौजूद रहे।