फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अंतरराज्यीय बसों के कालीबड़ी चौक से सवारियां बैठाने पर जताई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। हाईवे पर चलने वाली अंतरराज्यीय बसों के कालीबड़ी चौक से सवारियों को बैठाने पर जम्मू से कठुआ के बीच चलने वाली बसों के ऑपरेटरों आपत्ति जताई है। वीरवार को बस ऑपरेटरों ने कालीबड़ी चौक पर एकत्र होकर अंतरराज्यीय बसों चालकों से सवारियों को बैठाने पर पाबंदी लगाने की मांग की।
विज्ञापन

महाप्रबंधक रछपाल सिंह ने बताया कि पूरे देश से आने वाली अंतरराज्यीय बसें कालीबड़ी चौक से कुछ कदम की दूरी पर रुकती हैं। यहां वह सवारियों को उतारने के साथ नई सवारियों को जम्मू की ओर ले जाने के लिए बैठा भी रही हैं। ऐसा कठुआ ही नहीं बल्कि जम्मू से कठुआ के बीच पड़ने वाले हर स्टाॅप पर किया जा रहा है। इससे जम्मू से कठुआ के बीच चलने वाली उनकी बसों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि मात्र 70 से 80 किलोमीटर के बीच दौड़ने वाली उनकी बसों के पास सवारियों को बैठाने के स्टापेज सीमित हैं। जबकि पूरे देश का भ्रमण करके आने वाली बसों के पास इसके पर्याप्त मौके हैं। लिहाजा उनसे इस रूट से सवारियों को न बैठाने की अपील की गई है। कहा कि जम्मू-कठुआ रूट पर हर पांच मिनट के बाद यात्री बसें उपलब्ध हैं। ऐसे में वह यात्रियों से भी अपील करते हैं कि जम्मू से कठुआ के बीच का सफर करने के लिए वह लंबे रूट की बसों का इंतजार करने के बजाय उनकी बसों को तरजीह दें। जिसमें लंबे रूट की बसों के मुकाबले बेहतर सीटें हैं और उनका किराया भी कम है, ताकि स्थानीय रोजगार को बचाया जाए।
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि यूनियन का स्टॉफ दो-चार दिन नाके लगाकर बाहर से आने वाले बस चालकों को समझाएगा। ताकि इस समस्या का निदान पाने के लिए उन्हें अगली रणनीति पर न जाना पड़े। जिससे लोगों के साथ प्रशासन को भी कोई दिक्कत न आए। इस मौके पर यूनियन के कोषाध्यक्ष अवतार सिंह, कुलवीर सिंह, प्रेम सिंह, राजकुमार, अमित और कठुआ के इंचार्ज प्रबंधक अनूप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें